वृद्ध वयस्कों में डिप्रेशन और आत्महत्या
U.S. में लगभग 2 मिलियन वृद्ध वयस्कों में किसी न किसी प्रकार का डिप्रेशन है। उनमें से कुछ अपनी जान भी ले लेते हैं। फिर भी वृद्ध वयस्कों में डिप्रेशन को प्रायः नजरअंदाज कर दिया जाता है। डिप्रेशन के चेतावनी के संकेतों के बारे में जानने से किसी प्रियजन को अनावश्यक दर्द से बचाने में मदद मिल सकती है। आप एक जीवन भी बचा सकते/ती हैं।
डिप्रेशन क्या है?
डिप्रेशन एक आम और गंभीर बीमारी है। यह आपके सोचने और महसूस करने के तरीके को प्रभावित करती है। यह उम्र बढ़ने का एक सामान्य हिस्सा नहीं है। यह कमजोरी, चरित्र दोष या ऐसी किसी चीज़ का संकेत नहीं है जिससे आप "सँभल" सकते/ती हैं। डिप्रेशन से ग्रस्त अधिकांश लोगों को बेहतर होने के लिए उपचार की ज़रूरत होती है। आम लक्षण गहरी उदासी की भावना है। डिप्रेस्ड लोग थके हुए और उदासीन भी लग सकते हैं। और कुछ भी उन्हें खुशी देता हुआ नहीं लगता है। कभी-कभी शोक करना या दुःखी होना सामान्य है। लेकिन समय के साथ उदासी कम हो जाती है या चली जाती है। डिप्रेशन शायद ही कभी अपने आप दूर या ठीक होता है। डिप्रेशन के अन्य लक्षण हैं:
-
सामान्य से अधिक या कम सोना
-
सामान्य से अधिक या कम खाना
-
सिरदर्द, पेट दर्द या अन्य दर्द होना जो दूर नहीं होते हैं
-
घबराहट, “रिक्त,” या बेकार महसूस करना
-
बहुत रोना
-
आत्महत्या या मृत्यु के बारे में सोचना या बात करना
-
उन गतिविधियों में रुचि गँवाना जिनका पूर्व में आनंद लेते थे/लेती थीं
-
सामाजिक विलगन
-
भ्रमित या भुलक्कड़ महसूस करना
इसका क्या कारण है?
डिप्रेशन के कारण पूरी तरह से ज्ञात नहीं हैं। लेकिन इसे इन कारकों के एक जटिल मिश्रण के परिणामस्वरूप होना विचार किया जाता है:
-
जैव रसायन। मस्तिष्क में कुछ रसायन एक भूमिका निभाते हैं।
-
जीन। डिप्रेशन परिवारों में चलता है।
-
जीवन का तनाव। कुछ लोगों में जीवन के तनाव भी डिप्रेशन को प्रेरित कर सकते हैं। वृद्ध वयस्क प्रायः कई तनावों का सामना करते हैं। इनमें अलग-थलग रहना, दोस्तों या जीवनसाथी की मृत्यु, स्वास्थ्य समस्याएं, और वित्तीय चिंताएं शामिल हो सकती हैं।
-
जीर्ण स्वास्थ्य स्थितियाँ। इसमें मधुमेह, हृदय रोग, या कैंसर शामिल हैं। ये डिप्रेशन के लक्षण पैदा कर सकते हैं। दवा के दुष्प्रभाव विचारों और व्यवहारों में परिवर्तन का कारण बन सकते हैं।
सहारा देना

डिप्रेशन वाले लोग अक्सर मदद नहीं मांगना चाहते हैं। जब वे ऐसा करते हैं तो उन्हें अनदेखा किया जा सकता है। या उन्हें गलत उपचार मिल सकता है। आप माता-पिता और पुराने दोस्तों को प्यार और सहारा दिखा कर सहायता कर सकते/ती हैं। यदि वे डिप्रेस्ड लगते हैं तो व्यक्ति को व्याख्यान न दें या लक्षणों को अनदेखा न करें। लक्षणों को उम्र बढ़ने के "सामान्य" हिस्से के रूप में छूट न दें। वे सामान्य नहीं हैं। शामिल हों, सुनें और रुचि और सहारा दिखाएँ।
यह समझने में उनकी सहायता करें कि डिप्रेशन एक उपचार किए जाने योग्य बीमारी है। उन्हें बताएँ कि आप सही उपचार खोजने में उनकी सहायता कर सकते/ती हैं। लक्षणों पर चर्चा होने के समय सहायता के लिए उनके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के अपॉइंटमेंट पर उनके साथ जाने की पेशकश करें। उनकी स्वीकृति से, सेवाओं के बारे में किसी स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, समाज सेवा एजेंसी या चिकित्सालय से संपर्क करें।
स्वास्थ्य सेवा मुलाक़ातों में सहायता करना
स्वास्थ्य सेवा अपॉइंटमेंट्स पर आप उनके लिए एक एडवोकेट हो सकते/ती हैं। कई बुज़ुर्ग वयस्कों को जीर्ण बीमारियाँ होती हैं। इनमें से कई डिप्रेशन के लक्षणों का कारण बन सकती हैं। दवा के दुष्प्रभाव विचारों और व्यवहारों में परिवर्तन कर सकते हैं।
आप यह सुनिश्चित करने में सहायता कर सकते/ती हैं कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता इन सभी कारकों को देखता है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आपके परिवार के सदस्य या मित्र को मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के पास रेफर करना चाहिए। कुछ मामलों में, अनुपचारित डिप्रेशन ग़लत निदान का परिणाम दे सकता है। हो सकता है कि किसी व्यक्ति को मनोभ्रंश (डिमेंशिया) जैसे मस्तिष्क विकार होने की पुष्टि कर दी जाए। यदि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता डिप्रेशन के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेता है तो किसी अन्य प्रदाता को खोजने में अपने परिवार के सदस्य या मित्र की मदद करें।
स्वयं को नुकसान पहुँचाने के विचारों के बारे में पूछना
यदि आपको लगता है कि आप जिस वृद्ध व्यक्ति की देखभाल करते/ती हैं, वह आत्मघाती हो सकता है तो पूछें, "क्या आपने आत्महत्या के बारे में सोचा है?" अधिकांश लोग आपको सच बताएँगे। यदि वे हाँ कहते हैं तो उनके पास पहले से ही एक योजना हो सकती है कि वे इसे कैसे और कब करने का प्रयास करेंगे। जितना अधिक हो सके पता करें। योजना जितनी विस्तृत होती है और उसे पूरा करना जितना आसान होता है, उतना ही अधिक खतरे में अभी व्यक्ति होता है। उस व्यक्ति से कहें कि आप उसके लिए मौजूद हैं और आप नहीं चाहते हैं कि उसे नुकसान पहुंचे। व्यक्ति के लिए सहायता प्राप्त करने की प्रतीक्षा न करें। व्यक्ति के स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, स्थानीय चिकित्सालय या आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें।
संकट में 988 पर कॉल करें
व्यक्ति को कभी भी अकेला न छोड़ें। ऐसा व्यक्ति जो सक्रिय रूप से आत्महत्या का प्रयास कर रहा हो उसे तुरंत संकटकालीन देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्हें निरंतर निगरानी की आवश्यकता होती है। व्यक्ति को कभी भी नज़र से दूर न करें। 988 को कॉल करें संकट सलाहकार से कहें कि आपको एक ऐसे व्यक्ति के लिए सहायता चाहिए जो आत्महत्या के बारे में सोच रहा है। सही स्तर की संकट सहायता प्राप्त करने में सलाहकार आपकी मदद करेगा। उस व्यक्ति को करीबी आपातकालीन कक्ष में ले जाने के लिए आपसे कहा जा सकता है।
नेशनल स्युसाइड प्रीवेंशन लाइफ़लाइन 988, या 800-273-TALK (800-273-8255), या www.suicidepreventionlifeline.org पर उपलब्ध है। जब आप 988 पर कॉल या टेक्स्ट करेंगे तब आपको उन प्रशिक्षित सलाहकारों से जोड़ा जाएगा जो नेशनल स्युसाइड प्रीवेंशन लाइफ़लाइन नेटवर्क का हिस्सा हैं। ऑनलाइन चैट विकल्प भी उपलब्ध है। लाइफ़लाइन मुफ़्त है और 24/7 उपलब्ध है।